Crime

सैर के दौरान अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, दो की मौत; एक गंभीर घायल

पुलिस जिला बटाला के अधीन आते गांव भोमा में सोमवार देर रात सैर कर रहे तीन लोगों पर मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर घायल हो गया जिसका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान कश्मीर सिंह और युगराज सिंह के रूप में हुई है। रात को सूचना मिलते ही बटाला पुलिस के आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया।

एसएसपी बटाला मेहताब सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि इस घटना का कोई भी संबंध किसी रंगदारी के मामले से नहीं है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरा को चेक किया जा रहा है। जल्द ही इस मामले को ट्रेस कर आरोपियों को गिरफ्तार लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *